शॉपिंग कर रहे लोगों की भीड़ पर जा चढ़ी कार; मच गई अफरा-तफरी, ब्रिटिश नागरिक निकला हमलावर (Video)

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 12:19 PM

man arrested on suspicion of attempted murder after car hits shoppers

लंदन के ईलिंग ब्रॉडवे में शनिवार दोपहर एक कार ने भीड़भाड़ वाली शॉपिंग स्ट्रीट पर पांच लोगों को टक्कर मार दी। तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने 34 वर्षीय सोमाली मूल के ब्रिटिश चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले को आतंकवादी हमला नहीं...

London: ब्रिटेन की राजधानी London के पश्चिमी हिस्से में स्थित Ealing Broadway की व्यस्त शॉपिंग स्ट्रीट पर शनिवार दोपहर एक कार ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि पुलिस के अनुसार किसी भी घायल की हालत फिलहाल जानलेवा नहीं है। Metropolitan Police के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे (BST) हुई। टक्कर मारने के बाद 34 वर्षीय सोमाली मूल का ब्रिटिश चालक घटनास्थल से भाग गया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर बाद पास के ग्रेंज पार्क इलाके में उसे रोक लिया और हत्या के प्रयास (Attempted Murder) तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने (Dangerous Driving) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।़

 


 
शुरुआती जांच में आतंकवाद-रोधी पुलिस भी शामिल हुई थी, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस घटना को आतंकवादी हमला नहीं माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और घटना के पीछे की मंशा (मोटिव) का पता लगाया जा रहा है। अधिकारी सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि सड़क पर घायल लोगों का उपचार किया जा रहा था, जबकि आसपास मौजूद दर्जनों खरीदार घबराए हुए खड़े थे। London Ambulance Service ने बताया कि कई एंबुलेंस, पैरामेडिक टीमें और एक एयर एंबुलेंस को भी मौके पर भेजा गया। एक घायल को मेजर ट्रॉमा सेंटर और दो अन्य को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!