जम्मू-कश्मीर पुलिस को 257 वीरता पुरस्कार, DGP दिलबाग सिंह ने जवानों को दी बधाई

Edited By Updated: 14 Aug, 2021 06:57 PM

257 gallantry award to jammu and kashmir police

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने कुछ कर्मियों को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र सहित वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने के बाद शनिवार को बल को बधाई दी।

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने कुछ कर्मियों को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र सहित वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने के बाद शनिवार को बल को बधाई दी।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक बाबू राम (मरणोपरांत) को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया जबकि कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन (मरणोपरांत) को कीर्ति चक्र से और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहबाज अहमद (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। पहली बार जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को अशोक, कीर्ति एवं शौर्य चक्र के साथ ही 257 वीरता पदक मिले हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया, 'डीजीपी दिलबाग सिंह ने जम्मू-कश्मीर के शहीद हुए वीरों एएसआई बाबू राम, कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन और एसपीओ शाहबाज को सलाम किया है, देश के लिए जिनके बलिदान एवं सेवा ने बल का सम्मान और गौरव बढ़ाया है, जिसके लिए रक्षा मंत्रालय ने इन्हें देश के सर्वोच्च शांति सम्मान से सम्मानित किया है।'

पुलिस ने कहा कि एएसआई बाबू राम ने पिछले साल पंथाचौक में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया जबकि कांस्टेबल अल्ताफ एक सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की जान बचाने के दौरान शहीद हो गए, जिन पर गंदेरबल में आतंकवादियों ने हमला किया था। पुलिस ने कहा कि एसपीओ शहबाज को पिछले साल अवंतीपोरा में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान आतंकियों के खिलाफ दिखाए गए पराक्रम के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।


 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!