J&K Breaking : पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Updated: 09 Feb, 2025 09:43 AM

j k encounter between police and gangsters heavy firing took place

जम्मू शहर के बाहरी इलाके मीरां साहिब में पुलिस की एक टीम द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

जम्मू(तनवीर सिंह)- जम्मू शहर के बाहरी इलाके मीरां साहिब में पुलिस की एक टीम द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि कुख्यात अपराधियों दलजोत सिंह उर्फ दलजोत पंजाबी निवासी दशमेश नगर, सतवारी, जम्मू और अमन सिंह उर्फ अनु निवासी कठुआ के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर कारर्वाई करते हुए हथियारों और गोला-बारूद से लदे हुए सांबा से जम्मू की ओर किसी जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए आ रहे थे, जिसके बाद मीरां साहिब थाना और सतवारी थाना की पुलिस टीम ने एक विशेष नाका स्थापित किया।

पुलिस ने कहा,"जब अपराधियों को मीरां साहिब इलाके में रिंग रोड पर रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर अपने वाहन से गोलीबारी की, जिसका पीछा किया गया और जवाबी कारर्वाई में दलजोत पंजाबी भी घायल हो गया।''उन्होंने बताया कि उसे फिलहाल जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, दूसरे आरोपी अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाल ही में फलैन मंडल इलाके में एक घटना हुई थी, जहां कुछ बदमाशों ने अरुण चौधरी नामक व्यक्ति के वाहन पर गोलीबारी की थी और फिर घटनास्थल से भाग गए थे तथा बाद में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने ही गोली चलाई है। सत्यापन करने पर पता चला कि ये अपराधी एक संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा थे। इस बीच घटनास्थल से दो हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है, इस समूह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए आगे की कारर्वाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!