Jammu- Kashmir: गाड़ी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल

Edited By Updated: 04 Mar, 2024 12:51 PM

jammu kashmir 4 people died 2 injured after car fell into ditch

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को एक वाहन के खड्ड में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को एक वाहन के खड्ड में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा रामबन के पोगल परिस्तान इलाके में हुआ। पुलिस नियंत्रण कक्ष रामबन के अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। 

उन्होंने कहा, ''रामबन के पोगल परिस्तान इलाके में एक सूमो वाहन के खड्ड में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।'' मृतकों की पहचान अब्दुल वाहिद बाली, अनायतुल्ला, मुहम्मद अयूब बाली और चालक सज्जाद के रूप में की गई। अहमद के रूप में पुलिस ने बताया कि 4 शव बरामद कर लिए गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः-  सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़, बिजली की तारें भी टूटी, यातायात बाधित

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!