सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़, बिजली की तारें भी टूटी, यातायात बाधित

Edited By Updated: 03 Mar, 2024 07:09 PM

tree fell in the middle of the road bunker broken traffic disrupted

बिजली की तारों सहित सीआरपीएफ 6 बटालियन के मुख्य गेट के साथ बना बंकर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

कटड़ा: बीती रात के चलते चिंतामणि क्षेत्र में सड़क के बीचों बीच पेड़ गिर गया। जिसके चलते बिजली की तारों सहित सीआरपीएफ 6 बटालियन के मुख्य गेट के साथ बना बंकर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, पर क्षेत्र की बिजली पूरी तरह से गुल रही।

रविवार सुबह जानकारी मिलते ही एस.डी.एम. कटरा पीयूष दोत्रा तहसीलदार कटड़ा जितेंद्र सिंह जसरोटिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।

आपको बता दें कि यही मार्ग पुरानी दक्षिणी डियोड़ी की ओर जाता है, जिससे गुजर कर बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालु कटड़ा से मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर आते-जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः- बारिश व बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई संपर्क सड़कें बंद

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!