कश्मीर में आग का तांडव, 2 मंजिला इमारत जलकर राख, लाखों का नुकसान

Edited By Updated: 28 Feb, 2024 03:19 PM

orgy of fire in kashmir 2 storey building burnt to ashes

अचानक से होटल में आग भड़क उठी और आग की लपटों ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया।

जम्मू-कश्मीर: बुधवार को पर्यटक स्थल गुलमर्ग में एक होटल में भयानक आग लग गई। अचानक से होटल में आग भड़क उठी और आग की लपटों ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते होटल से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठना शुरू हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि होटल की खिड़कियों से बाहर निकल रही थी। होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया है। यहां मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन असफल रहे। फायर ब्रिगेड गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार होटल की 2 इमारतें जलकर राख हो गई हैं। इस घटना से लाखों का नुकसान हुआ है। 

ये भी पढ़ेंः- PM Modi अगले महीने कश्मीर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!