5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 04:39 PM

assembly elections announced for 5 states voting in april results on may 4

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इन राज्यों में अप्रैल के दौरान मतदान कराया जाएगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए...

नेशनल डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इन राज्यों में अप्रैल के दौरान मतदान कराया जाएगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना 4 मई को होगी। आयोग ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

PunjabKesari

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। राज्य में पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। दोनों चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद 4 मई को मतों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान के बाद सभी मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी, उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

मई में खत्म हो रहा है पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन सभी पांच राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है। इसी वजह से अप्रैल-मई के बीच पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!