रात में एक्सरसाइज करने के 6 फायदे(pics)

Edited By Updated: 01 Jul, 2016 05:39 PM

6 benefits of exercise at night

सेहत की बात करें तो फिटनेस की बात तो सबसे पहले दिमाग में आती है और एक्सरसाइज के नाम पर ज्यादातर लोेग काम की वजह से बिज़ी होने का बहाने

सेहत की बात करें तो फिटनेस की बात तो सबसे पहले दिमाग में आती है और एक्सरसाइज के नाम पर ज्यादातर लोेग काम की वजह से बिज़ी होने का बहाने बना लेते हैं। सुबह उठकर जिम जाना तो मुसीबत ही लगता है। ऐसे में आपके पास एक और अॉपशन है वो है रात के समय जिम जाना। जिससे आपकी बॉडी तो फिट रहेेगी ही साथ ही साथ आपके पास समय न होने का कोई बहाना भी नहीं रहेगा। 

 

1.रात में करें एक्सरसाइज 

रात में जिम जाने से आपको कोेई भागदौड़ नही करनी पड़ेगी और आप अपनी सुविधानुसार वर्कआउट कर सकते हैं।

2.बिना भीड़ के जा सकते है जिम

सुबह के समय ज्यादा लोग जिम जाते है जिससे मशीनों पर वर्कआऊट करने में लिए आपको टाइम नही दिया जाता लेकिन जब आप रात में जिम जाते हैं तो आप अपनी पसंद की ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. दौड़ने की आजादी

रात को आपने कभी रनिंग है अगर नही कि तो आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। रात के समय आपको रास्तों पर कम लोग और आती जाती कारें नजर आएंगी। जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।

4.बढ़ेगा मेल जोल

सुबह समय की कमी के कारण आपके पास किसी से भी बात करने का मौका नही होता लेकिन शाम को जिम में एक्सरसाइज करते हुए आपको आल-पास के लोगों से बात-चीत करने का खूब मौका मिलता है क्योंकि किसी को कोई जल्दी नहीं होती।

5.दिन भर का तनाव दूर

रात को वर्कआउट करने से आप दिन भर के तनाव को दूर कर सकते हैं और सोने से पहले अपने आपको हल्का महसूस करवा सकते हैं।

6.कर सकते हैं आराम

शाम के वक्त एक्सरसाइज करने वाले लोगों को रात को नींद बहुत अच्छी आती है। जिनको नींद न आने की शिकायत रहती है उनके लिए यह तरीका काफी कारगार है। 

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!