ये 6 बातें करवाती हैं पति-पत्नी के बीच लड़ाई, आप भी जान लें!

Edited By Updated: 06 Mar, 2016 12:45 PM

here are 6 things between husband and wife fighting

रिश्तों में जहां प्यार हो वहां तकरार भी जरूर होती है। यही खट्टी-मीठी यादें सारी जिंदगी हमें याद आती है लेकिन जब रिश्ते में प्यार कम और तकरार ज्यादा हो जाएं तो वह टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

रिश्तों में जहां प्यार हो वहां तकरार भी जरूर होती है। यही खट्टी-मीठी यादें सारी जिंदगी हमें याद आती है लेकिन जब रिश्ते में प्यार कम और तकरार ज्यादा हो जाएं तो वह टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। आज कपल्स में सहन शक्ति कम हैं इसी वजह से रिलेशनशिप खराब हो रही है। 

बिजी शैडयूल के चलते हर समय रोक-टोक बिजी फोन, अपने आप को बेस्ट दिखाने की चाह, फेसबुक पर ऑनलाइन होने के बावजूद मैसेज का रिप्लाई न करना यह सब रिश्ते में तकरार ही डालते हैं। ये तकरार आपके रिलेशन का फ्यूचर डिसाइड करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताते हैं जो आज रिलेशनशिप खराब करने का सबसे बड़ा कारण है। 

-बदलने की चाहत 

अगर आप अपने पार्टनर को बदलना चाहते हैं और बार बार रोक टोक कर रहे हैं तो इसका मतलब यहीं हैं कि आपका रिलेशन ज्यादा नहीं चलने वाला। उसकी लाइफस्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और यहां तक कि उसके करियर के बारे में आपकी रोक-टोक उससे आप से दूर ले जाएगी।

-महत्व न देना

एक दूसरे को समझें। प्यार और उनके काम को महत्व दें। पहले पार्टनर की बात सुनें फिर अपनी सुनाएं। ऐसा करने से आप एक दूसरे को अच्छी तरह से अंडरस्टेड कर पाएंगे।

-चाहत की परवाह न करना

आदमी हो या महिला दोनों को ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए प्यार बहुत जरूरी है। अगर आप उनके प्यार की परवाह नहीं कर रहे तो फ्यूचर में रिश्ता टिके रहने की कोई गारंटी नहीं है। 

-सोच न मिलना

अगर आपकी सोच नहीं मिलती तो आपमें रोज किसी न किसी बात को लेकर बहस होगी जो अच्छी बात नहीं है। 

-दोनों तरफ से बराबर कोशिश न होना

दोनों को अपने रिश्ते में प्यार और जिम्मेदारी की जरूरत है। अगर एक ही पार्टनर इसे चलाने की जद्दोजेहद कर रहा है, दूसरे पार्टनर की तरफ से कोई कोशिश नजर नहीं आ रही तो समझदारी से काम लेने की जरूरत है। ऐसे रिलेशनशिप का फ्यूचर ज्यादा दिनों तक का नहीं होता।

-विश्वास 

दोनों में एक दूसरे के प्रति अगर विश्वास नहीं हैं तो लड़ाई -झगड़े होना लाजमी है। एक-दूसरे से मिलने पर आपस में बातचीत करने की जगह एक-दूसरे के फोन चेक करना, फेसबुक, कॉल डिटेल्स निकालना, ये सारी चीजें रिलेशनशिप खत्म करने का की तरफ इशारा करती है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!