इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी में 10.51 प्रतिशत घटी: फाडा

Edited By Updated: 08 Feb, 2023 09:53 AM

pti maharashtra story

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री जनवरी, 2023 में 10.51 प्रतिशत घटकर 3,346 इकाई रह गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री जनवरी, 2023 में 10.51 प्रतिशत घटकर 3,346 इकाई रह गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इससे पिछले महीने यानी दिसंबर, 2022 में वाहनों की बिक्री 3,739 इकाई थी।

वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक पीवी बिक्री पिछले महीने 17 प्रतिशत घटकर 2,426 इकाई रही। दिसंबर, 2022 में 2,926 वाहनों की आपूर्ति की गई थी।
वहीं, एमजी मोटर की बिक्री भी पिछले महीने के दौरान 12.55 प्रतिशत घटकर 425 इकाई रही। इससे पिछले महीने में यह 486 इकाई रही थी।

फाडा के अनुसार, बीवाईडी इंडिया ने पिछले महीने 132 वाहनों की बिक्री की। यह दिसंबर, 2022 में बिके 50 वाहनों से 164 प्रतिशत अधिक है। लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भी जनवरी में 123 कारों की बिक्री की। दिसंबर 2022 में इसने 29 इकाइयां बेची थीं।
इसी तरह, हुंदै मोटर इंडिया की इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 111 इकाई हो गई। इससे पिछले महीने में 91 वाहन बिके थे।

फाडा के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की बिक्री भी पिछले महीने प्रभावित रही। यह 23 प्रतिशत घटकर 131 इकाई रही। इससे पिछले महीने में 170 इकाइयां बिकी थीं।
इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री भी इस साल जनवरी में तीन प्रतिशत घटकर 32,911 इकाई पर आ गई। दिसंबर, 2022 में 33,949 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी।

हालांकि, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने मामूली बढ़कर 64,363 इकाई रही। दिसंबर 2022 में यह 64,348 इकाइयां रही थी।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!