1 करोड़ का इनाम, अरेस्ट वारंट: PoK में 4 प्रोटेस्ट लीडर्स की तलाश

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 12:32 AM

1 crore reward arrest warrant search on for 4 protest leaders in pok

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नागरिक अधिकारों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरकार ने प्रतिबंधित संगठन ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के चार प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के लिए 1 करोड़ पाकिस्तानी...

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नागरिक अधिकारों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरकार ने प्रतिबंधित संगठन ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के चार प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के लिए 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा की है।

100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत
हाल के दिनों में पाकिस्तान द्वारा किए गए बर्बर क्रैकडाउन में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा घायल हुए हैं। JAAC महंगाई, बेरोजगारी और बिजली की किल्लत जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रशासन ने इस संगठन को 'आतंकी' करार देते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया है, जिसे प्रदर्शनकारियों ने दमनकारी कदम बताया है।

भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
भारत ने PoK में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान की इस क्रूरता की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के इन कुकर्मों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए उसे जवाबदेह ठहराना चाहिए। मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने भी सरकार द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग और इंटरनेट ब्लैकआउट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!