फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी में गए 21 वर्षीय बी.टेक के छात्र की कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध हालात में मौ'त

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 02:54 PM

man found dead hyderabad hours birthday party farmhouse krishna kaundinya b

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक की फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और मृतक...

 हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक की फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और मृतक के परिजनों ने किसी अनहोनी या गड़बड़ी की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान उप्पल भाग्यथ के रहने वाले 21 साल के कृष्णा कौंडिन्य के रूप में हुई है। कृष्णा बी.टेक का छात्र था और उसने केशव मेमोरियल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। वह 24 अक्टूबर को हैदराबाद के बाहरी क्षेत्र एडुलाबाद में स्थित 'लिविन फार्महाउस'  गया था, जहाँ उसके दोस्त ऋषभ के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त रात भर उसी फार्महाउस पर रुके हुए थे। अगले दिन यानी 25 अक्टूबर की सुबह कृष्णा अचानक बेहोश मिला। जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो दोस्त ऋषभ के पिता ने कृष्णा के पिता सी. प्रवीण कुमार को फोन करके इसकी जानकारी दी।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सूचना मिलते ही कृष्णा के पिता, जो कि पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर हैं, परिवार के साथ तुरंत फार्महाउस पहुंचे। वे अचेत अवस्था में कृष्णा को घाटकेसर स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की अचानक और असामान्य मौत से स्तब्ध पिता प्रवीण कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को कृष्णा के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल कार्डियक अरेस्ट की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो पाएगा। पुलिस फार्महाउस में मौजूद अन्य दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि पार्टी के दौरान और उसके बाद की घटनाओं की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!