मुंबई में दर्दनाक हादसा, 24 मंजिला इमारत में आग लगने से 1 महिला की मौत, 18 झुलसे

Edited By Updated: 07 Sep, 2025 09:35 PM

1 woman dead 18 injured in fire at 24 storey building in mumbai

उत्तरी मुंबई के दहिसर में रविवार को 24 मंजिला इमारत में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी में अपराह्न करीब तीन बजे...

नेशनल डेस्क: उत्तरी मुंबई के दहिसर में रविवार को 24 मंजिला इमारत में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी में अपराह्न करीब तीन बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, "इमारत में रहने वाले 36 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से 19 को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती सात लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। एक पुरुष की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर है। घायलों में से दस को नॉर्दर्न केयर अस्पताल और एक-एक को प्रगति अस्पताल व नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।"

अधिकारी ने बताया, "शाम करीब 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया और शाम 6:10 बजे पूरी तरह से बुझा दी गई। शीतलन अभियान जारी है। आग चौथी मंजिल तक ही रही।" अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शुरुआत में, नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि आग इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी थी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!