1 January 2026: नए साल की खुशखबरी: 1 जनवरी से CNG और PNG सस्ते होंगे

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 03:01 PM

fuel gas cost 1 january 2026 cng png price domestic lpg cylinder price

नए साल 2026 की शुरुआत से आम जनता को ईंधन और गैस के खर्च में राहत मिल सकती है। सरकार ने 1 जनवरी से CNG और PNG की कीमतों में प्रति यूनिट 2-3 रुपये की कटौती करने का संकेत दिया है। इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी संभावित बदलाव की उम्मीद...

नई दिल्ली:  नए साल 2026 की शुरुआत से आम जनता को ईंधन और गैस के खर्च में राहत मिल सकती है। सरकार ने 1 जनवरी से CNG और PNG की कीमतों में प्रति यूनिट 2-3 रुपये की कटौती करने का संकेत दिया है। इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी संभावित बदलाव की उम्मीद है।

LPG सिलेंडर की कीमतें
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमत का मूल्यांकन करती हैं। हालांकि इस साल commercial cylinder की कीमतों में काफी कटौती हुई है, लेकिन घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 9 मार्च, 2024 से स्थिर है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें:

  • दिल्ली: 1580.50 रुपये (19 किलो)

  • कोलकाता: 1684 रुपये

  • मुंबई: 1531.50 रुपये

  • चेन्नई: 1739.50 रुपये

कच्चे तेल में गिरावट
पिछले कुछ समय में कच्चे तेल की कीमतों में काफी कमी आई है। ब्रेंट क्रूड अब लगभग 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है, जो 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार सप्लाई में वृद्धि और डिमांड के स्थिर रहने की वजह से यह गिरावट हुई है।

  • Crude की कीमत में इस साल 21% की गिरावट दर्ज की गई है।

  • यह 2020 के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन है।

कच्चा तेल रिफाइनिंग प्रक्रिया के दौरान पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों में बदलता है। जब कच्चा तेल सस्ता होता है, तो रिफाइनरीज का मार्जिन बेहतर होता है और इसका लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!