10 and 20 notes and coins: 10 और 20 रुपये और सिक्के पर बड़ी खबर, सरकार ने दुकानदारों को भी किया आगाह

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 May, 2025 10:25 AM

10 and 20 notes and coins 10 rupees 10 rupees coin 20 rupees 20 rs coin

सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप यूनिवर्स में एक बार फिर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है - कि ₹10 और ₹20 के सिक्के अब चलन से बाहर हो रहे हैं। कई दुकानदार इन सिक्कों को लेने से इनकार कर रहे हैं, जिससे आम लोग भ्रम में हैं। लेकिन अब इन चर्चाओं पर सरकार ने लोकसभा...

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप यूनिवर्स में एक बार फिर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है - कि ₹10 और ₹20 के सिक्के अब चलन से बाहर हो रहे हैं। कई दुकानदार इन सिक्कों को लेने से इनकार कर रहे हैं, जिससे आम लोग भ्रम में हैं। लेकिन अब इन चर्चाओं पर सरकार ने लोकसभा में आधिकारिक जवाब देकर स्थिति साफ कर दी है। अगर आप भी सोच रहे थे कि कहीं ये सिक्के और नोट अब मान्य नहीं हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। वित्त मंत्रालय ने संसद में दिए गए जवाब में जो कहा है, वो हर नागरिक को जानना चाहिए।

वित्त मंत्रालय का जवाब: 10 और 20 रुपये दोनों पूरी तरह वैध और प्रचलन में

लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने साफ-साफ बताया कि ₹10 और ₹20 के नोट और सिक्के दोनों ही जारी किए जा रहे हैं और पूरी तरह चलन में हैं।

देश में ₹10 के नोट और सिक्के का ब्योरा:

  • ₹10 के नोट:
    कुल 2,52,886 लाख नोट बाजार में प्रचलन में हैं
    जिनकी कुल वैल्यू: ₹25,289 करोड़

  • ₹10 के सिक्के:
    कुल 79,502 लाख सिक्के प्रचलन में हैं
     जिनकी कुल वैल्यू: ₹7,950 करोड़

इससे साफ है कि सरकार न सिर्फ इनका इस्तेमाल जारी रखे हुए है, बल्कि लगातार इनकी नई छपाई और ढलाई भी कर रही है।

क्या ₹20 के नोट बंद हो गए हैं? जानिए सच

एक और सवाल लोकसभा में ये पूछा गया कि क्या सरकार ₹20 के नोटों की छपाई बंद कर चुकी है?
वित्त मंत्रालय ने इसका स्पष्ट खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। यानी ₹20 के नोट और सिक्के दोनों बाजार में हैं और पूरी तरह से वैध हैं।

जानिए ₹20 के सिक्के का डिज़ाइन और विशेषताएं

साल 2020 में भारत सरकार ने पहली बार ₹20 का सिक्का जारी किया था। ये सिक्का अपने अनोखे डिज़ाइन और बनावट के कारण खासा चर्चा में रहा था।

 ₹20 के सिक्के की खास बातें:

  • आकार: 12 किनारों वाला बहुभुज

  • वज़न: 8.54 ग्राम

  • व्यास: 27 मिमी

  • मटेरियल:

    बाहरी रिंग: निकेल सिल्वर
    अंदर का हिस्सा: निकेल ब्रास

 डिज़ाइन:

  • आगे की तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष

  • नीचे ‘सत्यमेव जयते’ अंकित

  • बाईं ओर ‘भारत’ (हिंदी में), दाईं ओर ‘India’ (अंग्रेज़ी में) लिखा होगा

  • सिक्के के पीछे अनाज की आकृति, जो भारत की कृषि परंपरा का प्रतीक है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!