सेंसेक्स 702 अंक टूटकर 76,847 पर बंद, निफ्टी 23,842 के स्तर पर

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 03:33 PM

bse drops 702 points to close at 76 847 nifty nears 23 842

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। शुरुआत करीब 2% की बड़ी गिरावट के साथ हुई लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी आने से बाजार ने कुछ रिकवरी जरूर दिखाई। इसके बावजूद आखिरी घंटों तक दबाव...

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। शुरुआत करीब 2% की बड़ी गिरावट के साथ हुई लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी आने से बाजार ने कुछ रिकवरी जरूर दिखाई। इसके बावजूद आखिरी घंटों तक दबाव बना रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 702.68 अंक (0.91%) गिरकर 76,847.57 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 207.95 अंक (0.86%) टूटकर 23,842.65 के स्तर पर आ गया।

सबसे ज्यादा दबाव ऑटो और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिला। Maruti Suzuki और Eicher Motors करीब 4% तक टूटे। वहीं Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, State Bank of India और HDFC Bank में 1% से 2% से ज्यादा की गिरावट रही। फाइनेंशियल शेयरों जैसे Shriram Finance, Jio Financial Services और Bajaj Finance में भी कमजोरी दर्ज की गई।

बाजार ने निचले स्तरों से कुछ संभलने की कोशिश की। इसकी तीन प्रमुख वजहें रहीं....

पहला, गिरावट के बाद निवेशकों ने वैल्यू बाइंग की, जिससे निफ्टी फिर से 23,800 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा।
दूसरा, विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया। FIIs और DIIs दोनों की ओर से खरीदारी देखने को मिली, वहीं म्यूचुअल फंड और SIP निवेश भी मजबूत बना रहा।
तीसरा, तकनीकी रूप से 23,500–23,700 का सपोर्ट जोन मजबूत बना हुआ है, जिससे बड़ी गिरावट फिलहाल टलती दिख रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर निफ्टी 23,700 के नीचे जाता है तो गिरावट और बढ़ सकती है, जबकि ऊपर की ओर 23,990 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!