11 साल की बच्ची पर अवारा कुत्तों का हमला, हुई मौत

Edited By Updated: 24 May, 2026 05:40 PM

11 year old girl attacked by stray dogs dies

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खेत से घर लौट रही 11 वर्षीय लड़की पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक चिकित्सक ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले नईम अपनी 11 वर्षीय बेटी सुभालिया के...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खेत से घर लौट रही 11 वर्षीय लड़की पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक चिकित्सक ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले नईम अपनी 11 वर्षीय बेटी सुभालिया के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गए थे, इस दौरान उन्होंने बेटी को घर से भाई को बुलाने के लिए भेजा। सुभालिया कुछ ही दूर पहुंची थी कि 5-6 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

परिजन के मुताबिक, राहगीरों ने उसके पिता को सूचना दी और स्थानीय निवासियों की मदद से लड़की को कुत्तों से छुड़ाया गया। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने लड़की की गर्दन और शरीर पर नोचकर 10 से 12 गंभीर जख्म कर दिए थे और वे लहूलुहान हालत में परिजन लड़की को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के चिकित्सक डॉ. मेराज अहमद ने रविवार को बताया कि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे और काफी खून बह चुका था। उन्होंने कहा कि तत्काल इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में नगर निगम के नगर आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!