कुवैत हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय की मौत, भारत ने की कड़ी निंदा

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 09:32 PM

indian killed in attack at kuwait airport

भारत ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोटर् पर हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत इसकी कड़ी निंदा करता है और सभी पक्षों से...

नेशनल डेस्क : भारत ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोटर् पर हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत इसकी कड़ी निंदा करता है और सभी पक्षों से एक बार फिर अपील करता है कि आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा , 'हम आज कुवैत इंटरनेशनल एयरपोटर् पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और हमारे कई नागरिक घायल हुए हैं। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से, हमने जोर देकर कहा है कि आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हम एक बार फिर सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे इस तरह के हमले बंद करें।'  

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार पीड़ति परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और वहां स्थित दूतावास घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपकर् में हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में मौजूद भारतीय मिशन और पोस्ट अलटर् पर हैं और भारतीय समुदाय को सक्रिय रूप से सहायता प्रदान करना की जा रही है। रिपोटरं के अनुसार कुवैत के एयरपोटर् पर ईरान के ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गये। घायलों में से कई की हालत गंभीर बतायी गयी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!