कोलकाता में TMC-भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 03:46 PM

9 arrested in connection with clash between tmc and bjp supporters in kolkata

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार चार लोगों को शनिवार देर रात और पांच को रविवार सुबह पकड़ा गया।...

नेशनल डेस्क : कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से पूर्व टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात चार लोगों को जबकि आज सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, "झड़पों के संबंध में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच शनिवार को मध्य कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री की रैली से लगभग आधा घंटा पहले झड़प हुई थीं। आरोप है कि इस दौरान गिरिश पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा के आवास पर पत्थर फेंके गए। हिंसा रैली स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर हुई जब भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!