Edited By Radhika,Updated: 02 May, 2026 05:13 PM

पश्चिम बंगाल में आज 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा से मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान BJP ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। पार्टी का दावा था कि कई केंद्रों पर ईवीएम के साथ...
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में आज 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा से मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान BJP ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। पार्टी का दावा था कि कई केंद्रों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई और उनके चुनाव चिह्न 'कमल' वाले बटन पर टेप चिपकाकर उसे छिपाने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) का इस्तेमाल करते हुए इन केंद्रों पर मतदान रद्द कर दिया था।
दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान
पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज हुआ।
1 बजे तक हुआ इतना मतदान
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान हुआ दोपहर 1 बजे तक किया गया है।
11 बजे तक हुआ 37% से अधिक मतदान
बंगाल में 11 बजे तक लगभग 36.99% मतदान दर्ज हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मगराहाट पश्चिम में 38.2 % और डायमंड हार्बर में 35.92 % मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है और दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हिंसा या अशांति की कोई घटना सामने नहीं आई है।
9 बजे तक हुआ 16.23% मतदान हुआ दर्ज
पुनर्मतदान को लेकर भी मतदाताओं का उत्साह बना हुआ है। सुबह 9 बजे तक कुल 16.23% मतदान दर्ज किया गया है। मगराहाट पश्चिम में 16.88% और डायमंड हार्बर में 15.83% वोटिंग हुई है। हालांकि, बाहीरापुरा जैसे इलाकों में मतदाताओं का कहना है कि उन्हें दोबारा मतदान का ठोस कारण नहीं पता। कुछ ग्रामीणों ने इस मौके पर बुनियादी सुविधाओं जैसे खराब सड़कों और पानी की किल्लत को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी भी जाहिर की।