Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Jul, 2026 08:14 AM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के चल रहे विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कानून व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार...
Delhi Metro Advisory : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के चल रहे विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कानून व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार तीसरे दिन यानी आज भी 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है।
डीएमआरसी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7:30 बजे से ये सभी 17 स्टेशन अगले आदेश तक आम यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रभावित 17 मेट्रो स्टेशनों पर न तो यात्री स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकेंगे और न ही बाहर निकल पाएंगे।
यात्रियों को ज्यादा असुविधा न हो इसके लिए प्रमुख जंक्शनों पर इंटरचेंज (Line Change) की सुविधा चालू रखी गई है। यानी यात्री एक ट्रेन से उतरकर दूसरी लाइन की ट्रेन पकड़ सकते हैं लेकिन स्टेशन परिसर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Property Rights: क्या मां खुद के घर और संपत्ति से बेटा-बहू को कर सकती है बेदखल, जानिए क्या कहता है Indian Law?
बंद हुए 17 स्टेशनों की देखें पूरी लिस्ट
सुरक्षा बलों के निर्देश पर बंद किए गए 17 मेट्रो स्टेशनों की सूची में आते हैं- लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक (इंटरचेंज उपलब्ध), पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस (इंटरचेंज उपलब्ध), सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (इंटरचेंज उपलब्ध), आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और अंत में आता है झंडेवालान।
साथ ही आपको बता दें कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल ट्रेन बदलने (इंटरचेंज) की अनुमति होगी। प्रवेश या निकास पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय से अतिरिक्त समय लेकर निकलें और यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्गों या चालू स्टेशनों की जानकारी चेक कर लें।