रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला! ओवरलोडिंग से लिफ्ट में फंसे 18 यात्री... दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 11:38 PM

18 passengers trapped in lift due to overloading at station

उत्तर प्रदेश के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाली लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जिसमें 18 यात्री फंस गए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाली लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जिसमें 18 यात्री फंस गए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में घबराहट फैल गई।

पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण स्टेशन पर भारी भीड़

बताया जा रहा है कि उस दिन यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। जल्दी प्लेटफॉर्म बदलने के लिए कई लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करने लगे। लिफ्ट की क्षमता 15 लोगों की थी, लेकिन इसमें एक साथ 18 यात्री सवार हो गए। इसी वजह से लिफ्ट ओवरलोड हो गई और ऊपर जाते समय अचानक बीच में रुककर बंद हो गई।

17 मिनट तक अंदर फंसे रहे यात्री

लिफ्ट बंद होने के बाद अंदर मौजूद यात्रियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अंदर घुटन और डर के कारण लोग मदद के लिए आवाज लगाने लगे। उनकी आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की। करीब 17 मिनट तक यात्री लिफ्ट के अंदर फंसे रहे।

यात्रियों ने तोड़कर खोला दरवाजा

मौके पर मौजूद लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी वहां पहुंच गए और उन्होंने बचाव कार्य में मदद की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि लिफ्ट में निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि ओवरलोड होने की वजह से लिफ्ट तकनीकी रूप से बंद हो गई। साथ ही, यात्रियों द्वारा दरवाजा तोड़े जाने से रेलवे संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा है, जिस पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!