केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अस्थायी रूप से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई बंद, जानिए वजह

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 04:23 PM

helicopter service suspended in kedarnath due to bad weather

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज का असर केदारनाथ धाम की यात्रा पर साफ दिखने लगा है। जिले में जारी दो दिवसीय 'ऑरेंज अलर्ट' को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। खराब मौसम और बढ़ती ठंड ने श्रद्धालुओं की चुनौतियों को बढ़ा दिया है।

नेशनल डेस्क: देवभूमि उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज का असर केदारनाथ धाम की यात्रा पर साफ दिखने लगा है। जिले में जारी दो दिवसीय 'ऑरेंज अलर्ट' को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। खराब मौसम और बढ़ती ठंड ने श्रद्धालुओं की चुनौतियों को बढ़ा दिया है।

हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित

प्रतिकूल मौसम के कारण सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ धाम सहित फाटा, सोनप्रयाग, शेरसी और गुप्तकाशी से संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम खराब होते ही उड़ानें रोक दी जा रही हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और हाई अलर्ट

प्रशासन ने यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य धाम तक निगरानी बढ़ा दी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और DDRF की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर नोडल अधिकारी तैनात हैं जो पल-पल की अपडेट मुख्यालय को दे रहे हैं।  तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का अपडेट लें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

'ऑपरेशन कालनेमि' के जरिए असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन को इनपुट मिला है कि कुछ असामाजिक तत्व 'साधु' के वेश में यात्रा क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस को 'ऑपरेशन कालनेमि' चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!