Gold Rate Crash: 18K, 22K और 24K सोने के दामों में आई भारी गिरावट- जानें 10 ग्राम Gold का नया रेट

Edited By Updated: 05 Jul, 2025 12:10 PM

18k 22k and 24k gold prices month of sawan gold prices

सावन महीने की शुरुआत से पहले आम लोगों के लिए राहत की खबर आई है। लंबे समय से लगातार महंगे हो रहे सोने-चांदी के दाम अब थमते नजर आ रहे हैं। वाराणसी के सर्राफा बाजार में 5 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे...

नेशनल डेस्क: सावन महीने की शुरुआत से पहले आम लोगों के लिए राहत की खबर आई है। लंबे समय से लगातार महंगे हो रहे सोने-चांदी के दाम अब थमते नजर आ रहे हैं। वाराणसी के सर्राफा बाजार में 5 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

सोना हुआ सस्ता, ₹600 प्रति 10 ग्राम की गिरावट
बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹600 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। अब इसका रेट घटकर ₹98,880 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 4 जुलाई को यह ₹99,480 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोने में भी ₹550 की गिरावट देखी गई और इसका भाव ₹90,650 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जो पहले ₹91,200 था।

18 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ
कम बजट में सोने की तलाश करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। 18 कैरेट सोने के दाम में ₹450 की गिरावट आई है और अब यह ₹74,170 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी में गिरावट का शतक – ₹1,000 टूटा भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है। 5 जुलाई को बाजार खुलते ही चांदी का भाव ₹1,000 की गिरावट के साथ ₹1,10,000 प्रति किलो हो गया, जबकि एक दिन पहले यह ₹1,11,000 था।

शादी-ब्याह नहीं, इसलिए घट सकते हैं दाम
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि फिलहाल अगले चार महीने कोई बड़ा वेडिंग सीजन नहीं है। ऐसे में डिमांड में कमी की वजह से सोने और चांदी के दामों में और गिरावट संभव है। उन्होंने कहा कि खरीदारों को यह समय निवेश या खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प दे सकता है।

शुद्धता की जांच है जरूरी
अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो उसके कैरेट की जांच जरूर करें। याद रखें, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन यह आभूषणों में कम इस्तेमाल होता है, जबकि 22 कैरेट सोना ज्वेलरी के लिए आदर्श माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!