Edited By Rohini Oberoi,Updated: 30 Jul, 2026 12:22 PM

बेंगलुरु में रहने वालों के लिए बुरी खबर है। अगर 15 अगस्त तक बात नहीं बनी तो आपको Swiggy और Zomato से खाना ऑर्डर करने में दिक्कत हो सकती है।
बेंगलुरु : बेंगलुरु में रहने वालों के लिए बुरी खबर है। अगर 15 अगस्त तक बात नहीं बनी तो आपको Swiggy और Zomato से खाना ऑर्डर करने में दिक्कत हो सकती है।
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बेंगलुरु के होटल और रेस्टोरेंट मालिक अब दोनों फूड डिलीवरी ऐप से तंग आ गए हैं। बृहत बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन BBHA ने साफ कह दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वो इन प्लेटफॉर्म से ऑर्डर लेना ही बंद कर देंगे। एसोसिएशन ने स्विगी-जोमैटो को 15 अगस्त तक का समय दिया है।
रेस्टोरेंट्स की नाराजगी की वजह
रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि ये ऐप उनसे 8% से लेकर 28% तक कमीशन ले रहे हैं। इतना ज्यादा कमीशन देने के बाद छोटे और मीडियम रेस्टोरेंट्स को घाटा हो रहा है। BBHA के अध्यक्ष एस. सुब्रमण्या होल्ला के मुताबिक कमीशन की भरपाई के लिए रेस्टोरेंट्स को मेन्यू महंगा करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Soya Chaap Lovers हो जाएं सावधान, गाजियाबाद की फैक्ट्री में गंदगी से बन रही थी, देखें Video
इसके अलावा 3 बड़ी शिकायतें और हैं:
1 रेस्टोरेंट की बिना इजाजत डिस्काउंट और ऑफर चला दिए जाते हैं
2 ग्राहक की शिकायत पर बिना जांच के पैसे काट लिए जाते हैं
3 पेमेंट में अलग-अलग तरह की कटौती कर दी जाती है
रेस्टोरेंट्स ने रखीं ये 7 मांगें
1 कमीशन फिक्स हो - साफ और उचित कमीशन स्ट्रक्चर बने
2 बिना जांच कटौती बंद हो - शिकायत पर पहले जांच हो फिर पैसे कटे
3 कैंसिल ऑर्डर का मुआवजा - खाना बनने के बाद ऑर्डर कैंसिल हो तो पैसा मिले
4 हिसाब-किताब साफ हो - हर कटौती का पूरा ब्यौरा दिया जाए
5 एकतरफा नियम बंद हो - कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव रेस्टोरेंट से पूछकर हो
6 रिलेशनशिप मैनेजर - हर रेस्टोरेंट के लिए एक अलग RM दिया जाए
7 बिना अनुमति ऑफर नहीं - डिस्काउंट चलाने से पहले रेस्टोरेंट से पूछा जाए
यह भी पढ़ें: Encounter in Delhi: हिमांशु भाऊ गैंग का शार्प शूटर और नाबालिग दबोचे, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरफ्तार
आगे क्या होगा?
वहीं रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि बड़े ब्रांड तो किसी तरह ये खर्च झेल लेते हैं लेकिन छोटे होटल नहीं झेल पा रहे। कमीशन, विज्ञापन फीस, पेमेंट चार्ज सब जोड़ने के बाद कमाई लगभग खत्म हो जाती है। अगर 15 अगस्त तक स्विगी-जोमैटो ने लिखित में जवाब नहीं दिया और सुधार नहीं किया तो बेंगलुरु के कई रेस्टोरेंट इन ऐप्स पर ऑर्डर लेना बंद कर देंगे।