राजौरी जिले में हुए विस्फोटों के मामले में लश्कर से संबद्ध दो लोग गिरफ्तार

Edited By Updated: 28 Jun, 2022 02:21 PM

2 lashkar terrorist arrest in rajouri blast case

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने राजौरी जिले में हाल ही में हुई विस्फोट की तीन घटनाओं के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने राजौरी जिले में हाल ही में हुई विस्फोट की तीन घटनाओं के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है।

पुलिस ने बताया कि हालांकि मुख्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से नाता रखने वाले दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पांच आईईडी सहित विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि राजौरी के कोटराना शहर में २६ मार्च और 19 अप्रैल को विस्फोट हुए थे, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। २४ अप्रैल को राजौरी के शाहपुर-बुधल इलाके में हुए एक अन्य विस्फोट में भी दो लोग घायल हो गए थे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!