3 फीट का दूल्हा और 2 फीट 7 इंच की दुल्हन, कहां हुई ये अनोखी शादी?

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 02:49 AM

3 feet tall groom and 2 feet 7 inches tall bride where did this unique wedding

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी ही अनोखी शादी की खबर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

नेशनल डेस्कः कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी ही अनोखी शादी की खबर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह शादी 3 फीट लंबे दूल्हे और 2 फीट 7 इंच लंबी दुल्हन के बीच हुई है। दोनों ने अपनी कम हाइट को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और प्यार व समझदारी के साथ जीवन की नई शुरुआत की है। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

धौलाना में धूमधाम से हुई शादी

यह खास शादी हापुड़ के धौलाना इलाके में हुई। दूल्हे का नाम विजय है और दुल्हन का नाम चांऊल बताया जा रहा है। दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह और धूमधाम से संपन्न हुई। कम हाइट के कारण दोनों परिवारों को लंबे समय से रिश्ता ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आखिरकार उन्हें एक-दूसरे का साथ मिल गया और अब दोनों एक-दूसरे का सहारा बन गए हैं।

बैंड-बाजे के साथ पहुंची बारात

विजय अपनी दुल्हन को लेने के लिए बैंड-बाजे और बारात के साथ धौलाना पहुंचे। जैसे ही लोगों को इस अनोखी शादी की जानकारी मिली, आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए जुट गए। शादी समारोह में खुशी और उत्साह का माहौल था। परिवार और रिश्तेदारों ने जमकर जश्न मनाया।

वरमाला का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विजय अपनी दुल्हन चांऊल को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। शादी की सभी रस्में पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ निभाई गईं। दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस अनोखी शादी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग इस जोड़ी को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं। यह शादी यह संदेश देती है कि रिश्तों में कद नहीं, बल्कि दिल और समझदारी मायने रखती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!