महाराष्ट्र: 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी 3 साल की बच्ची! वाकड सोसायटी में दिल दहला देने वाला हादसा – बिल्डर पर FIR

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 08:51 PM

pimpri chinchwad child accident

महाराष्ट्र के Pimpri-Chinchwad के वाकड इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक हाउसिंग सोसायटी के गार्डन एरिया में खेल रही तीन साल की बच्ची अचानक 15 फीट गहरे अधूरे गड्ढे में गिर गई।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के Pimpri-Chinchwad के वाकड इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक हाउसिंग सोसायटी के गार्डन एरिया में खेल रही तीन साल की बच्ची अचानक 15 फीट गहरे अधूरे गड्ढे में गिर गई। बच्ची को गंभीर चोटें आईं, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा पिंक सिटी रोड स्थित Ashwini Galaxy Society में हुआ, जहां निर्माणाधीन मल्टी-लेवल कार पार्किंग का काम चल रहा था।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि श्रीजा अनिल सांगले (उम्र 3 वर्ष 9 माह) अन्य बच्चों के साथ सोसायटी परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान F विंग के पास बने अधूरे पार्किंग पिट के करीब पहुंचते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरी। चौंकाने वाली बात यह है कि गड्ढे के चारों ओर कोई रेलिंग या बैरिकेड नहीं था। सुरक्षा जाली या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए थे। निर्माण स्थल को खुला छोड़ दिया गया था। गिरने से उसके सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन वह निगरानी में है।

बिल्डर और डायरेक्टर के खिलाफ FIR

बच्ची की मां ने Wakad Police Station में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अश्वनी पैराडाइज कंपनी (बिल्डर) और किंग मल्टीलेवल कार पार्किंग सिस्टम के डायरेक्टर जगन्नाथ राउत पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में क्या सामने आया?

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। सोसायटी के निवासियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि उचित सुरक्षा इंतजाम होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था। पुलिस ने तत्काल गड्ढे के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने और आवश्यक बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!