New year 2025 holidays: 1 जनवरी को बैंक की छुट्टी! जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां

Edited By Updated: 31 Dec, 2024 04:32 PM

31 december 2024  new year 2025  banks  january 1 2025

साल 2024 के अंतिम दिन के साथ ही नए साल का उत्साह चरम पर है। 1 जनवरी 2025 को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद होंगे। अगर आपने नए साल के पहले दिन बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बनाई है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम...

नेशनल डेस्क: साल 2024 के अंतिम दिन के साथ ही नए साल का उत्साह चरम पर है। 1 जनवरी 2025 को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद होंगे। अगर आपने नए साल के पहले दिन बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बनाई है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है।

क्या 1 जनवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे?
देशभर में 1 जनवरी को बैंकों की छुट्टी सभी जगह नहीं होगी। यह राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कुछ राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने राज्य की छुट्टियों की सूची पहले से जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

जनवरी 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
जनवरी में कुल 15 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इनमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, राष्ट्रीय त्योहार, और क्षेत्रीय पर्व शामिल हैं। बैंकों की छुट्टियां राज्यवार अलग-अलग होती हैं। राष्ट्रीय अवकाश पर सभी बैंकों में काम बंद रहेगा, जबकि क्षेत्रीय छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों में मान्य होती हैं।

जनवरी 2025: बैंक छुट्टियों की विस्तृत सूची
1 जनवरी 2025 (बुधवार): कुछ राज्यों में नए साल की छुट्टी।
2 जनवरी (गुरुवार): नया साल और मन्नम जयंती (केरल)।
5 जनवरी (रविवार): रविवार की छुट्टी।
6 जनवरी (सोमवार): गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब और कुछ अन्य राज्य)।
11 जनवरी (शनिवार): दूसरा शनिवार।
12 जनवरी (रविवार): रविवार।
13 जनवरी (सोमवार): लोहड़ी (पंजाब)।
14 जनवरी (मंगलवार): मकर संक्रांति और पोंगल (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश)।
15 जनवरी (बुधवार): तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू, टुसू पूजा (तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम)।
16 जनवरी (गुरुवार): उज्जवर तिरुनल (केरल)।
19 जनवरी (रविवार): रविवार।
23 जनवरी (गुरुवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पश्चिम बंगाल)।
25 जनवरी (शनिवार): चौथा शनिवार।
26 जनवरी (रविवार): गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)।
30 जनवरी (गुरुवार): सोनम लोसार (सिक्किम)।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक की छुट्टियों के दौरान आप डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और एटीएम का उपयोग कर सकते हैं। इसलिए, बैंकिंग कामकाज की योजना बनाते समय इन छुट्टियों को ध्यान में रखें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!