दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रही महिला का अपहरण, गहने लूटकर ह/त्या करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 11:45 AM

4 arrested on charges abducting a woman who returning from a durga puja pandal

झारखंड के पलामू जिले में गहने लूटने के बाद 30 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में गहने लूटने के बाद 30 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पीड़िता का 20 अक्टूबर की रात उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि बाद में महिला का शव नवाबाजार थाना क्षेत्र में उसके घर के पास एक धान के खेत से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''महिला के पति की शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था।''

उन्होंने कहा, ''पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे दीप रंजन पांडेय उर्फ छोटू उर्फ करु सहित चार आरोपियों को वैज्ञानिक तरीके से जांच और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।'' पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा पूजा पंडाल से लौटने वाले लोगों को कथित तौर पर लूटने की योजना बनाई थी।

चौधरी ने बताया कि आरोपी घर लौट रही महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसे धान के खेत में ले गए, जहां उन्होंने उसके गहने लूट लिए। उन्होंने कहा कि जब महिला ने आरोपियों को पहचान लिया और शोर मचाया, तो उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने लूटे गए गहने, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, अपराध में इस्तेमाल की गई रस्सी, खून से सनी मिट्टी और कपड़े बरामद किए। अन्य आरोपियों की पहचान आकाश शुक्ला उर्फ भुलन शुक्ला (22), रोहित पांडेय (26) और विक्की पासवान उर्फ विकास (25) के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!