दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से 4 लड़कियों की मौत, कई अन्य घायल, मची चीख पुकार

Edited By Updated: 04 Oct, 2025 07:47 PM

4 girls killed several others injured after being hit by a dumper

मेघालय के री-भोई जिले में एक डंपर की चपेट में आने और उसके पलट जाने से चार लड़कियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को मॉलासनाई पुलिस चौकी के पास थाद्रंग गांव में...

नेशनल डेस्क: मेघालय के री-भोई जिले में एक डंपर की चपेट में आने और उसके पलट जाने से चार लड़कियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को मॉलासनाई पुलिस चौकी के पास थाद्रंग गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि संबंधित वाहन पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले के जोवाई से भोइरिम्बोंग की ओर जा रहा था और इस दौरान इसने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। इसने कहा कि मृतकों की पहचान फिबनपिनटेनगेन रिन्जा (13), लशिमटी नोंग्रुम (13), थेरेसा नोंग्रुम (19) और रिदाहुनलांग नोंग्रुम (13) के रूप में हुई है, जो उमियम थाना क्षेत्र के थाद्रंग मदन लिंगबाह गांव की निवासी थीं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में समूह की एक अन्य लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में डंपर का चालक और सहायक भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इसने कहा कि वाहन को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!