Delhi Bus Accident: सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 मासूम बच्चे भी घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 03:03 PM

4 people including a old woman injured in a bus collision in outer delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास सड़क पार कर...

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। 

इस भीषण दुर्घटना में 50 वर्षीय एक महिला, उनके परिवार के एक अन्य सदस्य और दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को घटनास्थल से ही दबोच लिया है। यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास घटी जब पीड़ित सड़क पार कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से चलाई जा रही एक क्लस्टर बस ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर भाजपा प्रमुख शारदा देवी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बाद में अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद उसने बस चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और बस को भी जब्त कर लिया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!