उदयपुर हत्या मामले में 4 पुलिस अधिकारी निलंबित, लापरवाही बरतने का आरोप

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 11:10 PM

4 police officers suspended in udaipur murder case accused of negligence

उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उदयपुर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो सर्किल अधिकारी और एक थानाधिकारी को निलंबित कर

उदयपुरः उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उदयपुर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो सर्किल अधिकारी और एक थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। 

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि सर्किल अधिकारी (पूर्व) जरनैल सिंह, सर्किल अधिकारी (पश्चिम) जितेन्द्र अंचालिया और सूरजपोल थानाधिकारी लीलाधर मालवीय को लापरवाही बरतने पर शुक्रवार रात निलंबित किया गया। 

इससे पहले शुक्रवार को ही उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा भी निलंबित कर दिया गया था। दर्जी कन्हैयालाल को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के लिए धमकी दी गई थी और मंगलवार को दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!