Daily Horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Mar, 2026 08:22 AM

मेष : सुबह तक कामकाजी भागदौड़ रह सकती है, फिर बाद में समय कोर्ट-कचहरी के
मेष : सुबह तक कामकाजी भागदौड़ रह सकती है, फिर बाद में समय कोर्ट-कचहरी के किसी काम को हाथ में लेने के लिए अच्छा होगा।
वृष: सुबह तक कारोबारी कोशिशें अच्छी रिटर्न देने वाली होंगी, फिर बाद में बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल होगा।
मिथुन: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, रंग-रोगन, चिकनाईदार वस्तुओं, पैट्रोलियम तथा सी प्रॉडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में अच्छा लाभ मिलेगा।
कर्क: सुबह तक समय एहतियात वाला, नुकसान का डर, मगर बाद में कामकाजी दशा बेहतर होगी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी।
सिंह : सुबह तक अर्थ दशा ठीक-ठाक मगर बाद में उलझनों-मुश्किलों के साथ आपको निपटना पड़ सकता है।
कन्या : सुबह तक समय कामयाबी तथा इज्जत-मान वाला, फिर बाद में समय कारोबारी कामों के लिए बेहतर बनेगा।
तुला: सुबह तक कामकाजी व्यस्तता रहेगी, फिर बाद में राजकीय कामों में आपका पक्ष सुदृढ़ रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: सुबह तक समय पेट के लिए ठीक नहीं, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे, धार्मिक कामों में ध्यान।
धनु : सुबह तक समय बेहतर, कामयाबी साथ देगी, मगर बाद में समय सेहत के लिए कामजोर बनेगा, फिक्र, परेशानी रहेगी।
मकर: सुबह तक समय कामजोर, टैंशन परेशानी रहेगी, मगर बाद में समय बेहतर बनेगा, कारोबारी दशा सुधरेगी।
कुंभ: सुबह तक समय बेहतर, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर बाद में किसी स्ट्रांग शत्रु के साथ टकराव का खतरा बढ़ेगा।
मीन : सितारा सुबह तक हर मोर्चे पर आपको इफैक्टिव रखेगा, फिर बाद में भी आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग अच्छा नतीजा देगी।