पुडुचेरी में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 02:07 PM

49 new cases of corona virus infection surfaced in puducherry

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए और किसी रोगी की मृत्यु नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि...

नेशनल डेस्क: पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए और किसी रोगी की मृत्यु नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 1,27,259 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। मृतकों की तादाद 1,849 है।

पुडुचेरी से संक्रमण के 33, कराइकल से 12, यानम से तीन तथा माहे से एक नया मामला सामने आया है। श्रीरामुलु ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 647 है। बीते 24 घंटे में 53 लोग संक्रमण से उबरे हैं। अब तक कुल 1,24,763 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!