धर्मेंद्र की जल्दबाजी से विदाई पर गुस्से में ग्लोबल फैंस ! उठाए कई सवाल- क्यों नहीं करवाए अंतिम दर्शन, पद्म भूषण पर राजकीय सम्मान भी नहीं...?

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 02:52 PM

5 questions on dharmendra s demise padma bhushan awardee but no state honours

धर्मेंद्र के अचानक निधन और कुछ ही घंटों में हुए अंतिम संस्कार ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के फैंस को हैरान कर दिया। पद्म भूषण अवॉर्डी होने के बावजूद न राजकीय सम्मान मिला, न सार्वजनिक अंतिम दर्शन। परिवार की गोपनीयता, हॉस्पिटल डिस्चार्ज और...

International Desk: भारतीय सिनेमा के आइकॉन और वैश्विक स्तर पर प्रशंसित अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस को गहरा झटका दिया है। अमेरिका, कनाडा, यूके, खाड़ी देशों और पाकिस्तान से लेकर कैरिबियन तक जहां-जहां भारतीय सिनेमा देखा जाता है, वहां-वहां सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की बाढ़ आ गई। लेकिन इसके विपरीत घर में हुई व्यवस्थाओं और अंतिम संस्कार की ‘अचानक जल्दबाज़ी’ ने दुनिया भर के फैंस में नाराज़गी और हैरानी पैदा कर दी है। कई अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसक सवाल उठा रहे हैं कि पद्म भूषण अवॉर्डी धर्मेंद्र को सार्वजनिक अंतिम दर्शन क्यों नहीं दिए गए? राजकीय सम्मान क्यों नहीं? परिवार आधिकारिक जानकारी क्यों नहीं दे रहा था?

 

सबसे बड़ा सवाल  
10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। एक वीडियो लीक हुआ जिसमें वे वेंटिलेटर पर थे। परिवार ने इस पर शिकायत की और स्टाफ गिरफ्तार भी हुआ। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया। परिवार लगातार कह रहा था कि वे “रिकवर कर रहे हैं” इसलिए अचानक निधन और उससे भी अचानक अंतिम संस्कार ने रहस्य और सवाल दोनों बढ़ा दिए हैं।
 

अचानक अंतिम संस्कार और गोपनीयता ने बढ़ाई बेचैनी
सोमवार दोपहर 1 बजे उनके जुहू स्थित बंगले के बाहर अचानक एम्बुलेंस दिखी, सिक्योरिटी बढ़ाई गई और विले पार्ले श्मशान घाट में भी कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई। कुछ ही घंटों में खबर आई कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ना पार्थिव देह सार्वजनिक रूप से रखी गई और ना ही परिवार ने समय रहते आधिकारिक बयान जारी किया। कई अंतरराष्ट्रीय फैंस ने लिखा-“हम लोग दुनिया के अलग-अलग देशों से उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते थे, पर हमें अंतिम दर्शन का मौका ही नहीं दिया गया।”
 

 

 

गलत खबर से परिवार नाराज़ था?
11 नवंबर को भी धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर फैली थी, जिसे परिवार ने ‘असम्मानजनक’ बताते हुए खारिज किया था। इसी वजह से इस बार मीडिया भी खबर की पुष्टि करने से बच रहा था। लेकिन IANS ने 1:10 बजे खबर जारी की, जिसके बाद सभी चैनलों ने वही जानकारी चलाई।

 

सेलेब्रिटीज़ पहुंचे, लेकिन फैंस को रोका
करीब 1:30 बजे ईशा देओल श्मशान घाट पहुंचीं। कुछ देर बाद हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, करण जौहर जैसे बड़े सितारे भी पहुंचे। लेकिन आम फैंस को दूर रखा गया। अंतिम संस्कार करीब 3 बजे पूरा हो गया और हेमा मालिनी बाहर आकर रवाना हो गईं।

 

राजकीय सम्मान पर भी सवाल ?
2012 में पद्म भूषण से सम्मानित शख्सीयतों को सामान्यतः राजकीय सम्मान मिलने की परंपरा है। लेकिन धर्मेंद्र के संस्कार दौरान रिपोर्टर्स को अंदर प्रवेश नहीं मिला और बाहर किसी ने भी गार्ड ऑफ ऑनर नहीं सुना। इससे यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया या नहीं। फैंस इसकी तुलना श्रीदेवी के 2018 वाले अंतिम संस्कार से कर रहे हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान के साथ राजकीय सम्मान मिला था।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!