6 साल के बच्चे की मौत, 4 अन्य घायल... तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 06:11 PM

6 year old child killed 4 others injured  speeding car hits pedestrians

ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बंथरा थाने को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम...

नेशनल डेस्क : ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बंथरा थाने को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (लखनऊ दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने कहा कि दुर्घटना में चार लोग घायल हुए और एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों का इलाज हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बताया था कि घायलों की पहचान अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60) और दीक्षांत पटेल (छह) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दीक्षांत की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पीड़ितों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (कृष्णा नगर) रजनीश वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल कार के चालक को हिरासत में ले लिया है तथा लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक जगहों पर दूसरों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 21 साल का 12वीं कक्षा का छात्र है। वह और उसके चार दोस्त कार में थे और वे एक समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है और उसने अपने दोस्त से एक दिन के लिए कार उधार ली थी। उसने कहा कि ब्रेक और एक्सेलरेटर में कुछ ''भ्रम'' हुआ और एक टायर फट गया, जिससे कार ऑटोरिक्शा से टकरा गई। उन्होंने कहा कि आरोपी के दावों की पुष्टि की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, घायलों में से एक के बेटे नितिन ने 'पीटीआई-वीडियो' को बताया कि उसके पिता सड़क किनारे खड़े अपने ऑटोरिक्शा में अकेले थे तभी तेज रफ्तार कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। नितिन का परिवार लखनऊ के बंथरा से सटे उन्नाव जिले के सोहरामऊ इलाके में रहता है। घटना में घायल उसके पिता का एक स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। शुक्रवार को नितिन अस्पताल में मौजूद थे।

दुर्घटना में शामिल कार का पंजीकरण नंबर कानपुर का है। गाड़ी अभी बंथरा पुलिस थाने में है, जिसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना रविवार को कानपुर के रिहायशी ग्वालटोली इलाके में बेहद महंगी लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो के पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने की घटना के बाद हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। लैंबॉर्गिनी कार को कथित तौर पर एक जाने-माने तंबाकू व्यापारी का बेटा चला रहा था जिसे बृहस्पतिवार को कानपुर की अदालत ने जमानत दे दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!