इस राज्य से आई शर्मसार कर देने वाली घटना, पानी में तैरते मिले बोतल में बंद 7 भ्रूण

Edited By Updated: 25 Jun, 2022 07:21 PM

7 fetuses in bottles found floating in water

अवैध गर्भपात के एक संदिग्ध मामले में कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदालगी कस्बे में एक पुल के नीचे पानी में सात भ्रूण पाए गए, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पांच बोतलों में बंद इन भ्रूण को शुक्रवार को कुछ स्थानीय लोगों ने पाया, जो नदी किनारे कपड़े...

नेशनल डेस्कः अवैध गर्भपात के एक संदिग्ध मामले में कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदालगी कस्बे में एक पुल के नीचे पानी में सात भ्रूण पाए गए, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पांच बोतलों में बंद इन भ्रूण को शुक्रवार को कुछ स्थानीय लोगों ने पाया, जो नदी किनारे कपड़े धोने गए थे। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश कोणी ने कहा कि यह स्थानीय तौर पर या किसी और शहर में अवैध गर्भपात की घटना प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भ्रूणों का लिंग निर्धारण करने के बाद गर्भपात किया गया होगा। अधिकारियों के अनुसार, भ्रूण पांच से सात महीने के हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों ने प्लास्टिक की बोतलों को जब्त कर लिया है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। बरामद किये गए भ्रूणों को फॉरेंसिक प्रयोगशाला भी भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। अधिकारी आसपास के प्रसूति अस्पतालों और स्कैन केंद्रों में पूछताछ कर रहे हैं। भ्रूणों के स्रोत और गर्भपात के पीछे जो लोग हैं उनका पता लगाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं का भी सहारा लिया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!