नितिन नवीन की नई टीम पर कुलदीप माइती ने दी बधाई, बोले- नए चेहरे करेंगे धमाल

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 09:46 PM

kuldeep maity congratulated nitin nabin on his new team

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की राष्ट्रीय टीम में व्यापक बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। 2029 तक होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए गठित इस नई टीम में युवाओं के...

कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की राष्ट्रीय टीम में व्यापक बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। 2029 तक होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए गठित इस नई टीम में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है।

पार्टी की ओर से घोषित 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे शामिल हैं। इनमें छह की उम्र 40 वर्ष से कम है, जबकि 15 पदाधिकारी 40-49 वर्ष और 21 पदाधिकारी 50-59 वर्ष की आयु के हैं। नई टीम में 12 महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के छह नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम के गठन पर पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सीट के दावेदार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप माइती ने उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम में युवाओं, महिला मोर्चा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया गया है। यह संतुलित टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कुलदीप माइती ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह युवा टीम निश्चित रूप से कमाल करेगी और 2029 में फिर से मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।”

उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। माइती ने कहा कि नई टीम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। अंत में कुलदीप माइती ने नई राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!