75 भारतीय-अमेरिकी संगठन 14 सितंबर से US कैपिटल में  मनाएंगे ‘आजादी का अमृत महोत्सव'

Edited By Updated: 12 Sep, 2022 10:37 AM

75 indian american organisations to celebrate  azadi ka amrit mahotsav

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने 14 सितंबर से यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में ‘आजादी का...

वाशिंगटन:  भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने 14 सितंबर से यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में ‘आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने की घोषणा की है। ‘यूएस-इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और आयोजन समिति के अध्यक्ष जशवंत पटेल ने कहा, ‘‘यह अनूठा यूएस कैपिटल कार्यक्रम भारत की आजादी के उत्सव में एक प्रतीक होगा, जो 75 संगठनों को एक साथ लाएगा और भारत की अनूठी संस्कृति और विविधता का प्रदर्शन करेगा।''

 

पटेल ने कहा, ‘‘भारतीय प्रवासी संगठन इस अवसर का उपयोग भारत की समृद्ध परंपरा, उसके नायकों, लोगों और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए करेंगे।'' पटेल ‘सनातन संस्कृति के लिए सरदार पटेल कोष' के अध्यक्ष भी हैं। पिछले 75 वर्षों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आयोजकों ने एक बयान में कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों में स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकार, स्थिरता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य सहित अन्य शामिल हैं।

 

इसमें कहा गया है कि नवोन्मेष सबसे आगे है और सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्र अमेरिका और भारत ने कई क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया है। कैलिफोर्निया के पूर्व जल आयुक्त और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अशोक भट्ट ने कहा कि अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू कैपिटल हिल में सम्मानित अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में कई अमेरिकी सांसदों के शामिल होने की संभावना है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!