एक झटके में गई 8 मजदूरों की जान, स्टील प्लांट में इस वजह से हुआ बड़ा हादसा

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 06:59 PM

8 workers lost their lives in an instant here is the reason behind the major ac

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया...

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के नाम से जाने जाने वाले राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से 8 श्रमिकों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया, "बचाव अभियान जारी है।

हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में हादसे में कई श्रमिकों की मौत की बात कही गई है, लेकिन इसमें मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जाहिर किया है।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक, बाल्टी में रखे पिघले लोहे को क्रेन से ले जाया जा रहा था, तभी यह श्रमिकों के ऊपर गिर गया, जिससे यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि पिघला हुआ लोहा बेहद गर्म था और उसका तापमान लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!