मुंबई: फोन पर बिजी महिला ने इनोवा क्रिस्टा से 8 साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर ही मौत, पिता ने कहा- 'मेरी इकलौती संतान था'

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 08:01 AM

8 year old boy killed innova mumbai bandra woman driver arrested

रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक तेज़ रफ़्तार कार ने आठ साल के लड़के को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार कथित तौर पर एक 45 वर्षीय महिला चला रही थी, जो मोबाइल फ़ोन पर बात करने में व्यस्त थी और उसका ध्यान सड़क पर नहीं था। महिला को गिरफ़्तार...

मुंबई: रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक तेज़ रफ़्तार कार ने आठ साल के लड़के को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार कथित तौर पर एक 45 वर्षीय महिला चला रही थी, जो मोबाइल फ़ोन पर बात करने में व्यस्त थी और उसका ध्यान सड़क पर नहीं था। महिला को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

यह घटना दोपहर में जॉन बैपटिस्ट रोड पर जीजामाता गार्डन के सामने हुई, जब अंश रवींद्र गुप्ता सड़क पार कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, "मेघा रावल नाम की महिला अपनी इनोवा क्रिस्टा कार बहुत तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से चला रही थी। फ़ोन पर बात करने में व्यस्त होने के कारण उसने गुप्ता को ज़ोरदार टक्कर मारी और उसके ऊपर से गाड़ी गुज़ार दी।" अधिकारी ने बताया कि महिला बांद्रा की रहने वाली है।
 

उन्होंने बताया कि लड़के को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत इलाज के लिए होली फ़ैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के पिता अरविंद गुप्ता ने कहा, "मेरे बेटे का नाम अंश था, उसके साथ जो हुआ, उसके लिए मुझे इंसाफ़ चाहिए। वह मेरी इकलौती संतान था... उसे मुझसे छीन लिया गया है। मैं क्या करूं? मुझे बस इंसाफ़ चाहिए, बस यही चाहता हूं... मुझे एक मैसेज मिला और बुलाया गया कि मेरे बच्चे का एक्सीडेंट हो गया है। मैं यहां आया, और सबने मुझे बताया कि एक्सीडेंट हो गया है।"

पुलिस ने रावल के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 281 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!