शादी के जश्न के बीच 8 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, जानें वजह

Edited By Updated: 14 May, 2026 12:16 AM

8 year old child murdered by slitting of throat amidst wedding celebrations

बहराइच जिले में मंगलवार रात एक आठ वर्षीय बच्चे की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जब गांव में शादी समारोह के दौरान 'डीजे' की तेज आवाज गूंज रही थी, उसी शोर के बीच हत्यारों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

नेशनल डेस्क : बहराइच जिले में मंगलवार रात एक आठ वर्षीय बच्चे की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जब गांव में शादी समारोह के दौरान 'डीजे' की तेज आवाज गूंज रही थी, उसी शोर के बीच हत्यारों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बच्चे का शव घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक कैसरगंज थानाक्षेत्र के मंझारा तोकली गांव के मजरा दयाल पुरवा मंगलवार रात गांव में एक शादी समारोह था तथा लक्ष्मण निषाद का आठ वर्षीय पुत्र शादी कार्यक्रम देखने रात में घर से निकला था। पुलिस के अनुसार काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि देर रात घर से लगभग 300-400 मीटर दूर मूंज के झुरमुट (झाड़ियों) में बच्चे का लहूलुहान शव बरामद हुआ, हत्यारों ने धारदार हथियार से बच्चे का गला रेत दिया था।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव बताया , "बुधवार सुबह धारदार हथियार से गला कटा हुआ आठ वर्षीय बालक का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। मृत बच्चे के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों से रंजिश बताते हुए उनके द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर दी है।'' उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।" 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!