81 नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Updated: 30 Jul, 2025 09:05 PM

81 drug smugglers arrested

81 नशा तस्कर गिरफ्तार


चंडीगढ़, 30 जुलाई:(अर्चना सेठी) राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए छेड़ी गई निर्णायक मुहिम " युद्ध नशों विरुद्ध" को आज लगातार 151वां दिन पूरा हुआ। इस अवसर पर पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 312 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 61 एफआईआर दर्ज कीं और 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार अब तक 151 दिनों में कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 23,942 हो चुकी है।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 337 ग्राम हेरोइन, 154 किलो भुक्की और 7490 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। यह व्यापक ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।


स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे प्रदेश में छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि इस दिनभर चले अभियान में पुलिस टीमों ने 343 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – लागू की है। इसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 88 व्यक्तियों को नशा मुक्ति व पुनर्वास उपचार हेतु प्रेरित किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!