नाबालिग लड़की को किडनैप कर महीनों तक रेप, 7 महीने बाद पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Aug, 2025 12:42 AM

a 13 year old girl was kidnapped and a dirty deed was done

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले जाकर उससे सात महीने तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले जाकर उससे सात महीने तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, खेजुरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय एक लड़की का गांव में ही रहने वाले रितेश राजभर (20) नाम के लड़के ने नौ जनवरी को अपहरण कर लिया था। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को रितेश, उसके पिता खेदन और भाई पिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। 

थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को थानाक्षेत्र के एक स्थान से अपहृत लड़की को मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि रितेश उसे अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले गया, जहां तकरीबन सात माह तक उससे दुष्कर्म किया गया। 

अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ दी गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी रितेश को थानाक्षेत्र के बेलौना हरपुर गांव से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!