Gold Price Crash : सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, रेटों में आई बड़ी गिरावट, जानें अब के नए दाम

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 09:34 PM

a fantastic opportunity to buy gold and silver prices have dropped significantl

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,840 रुपये टूटकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। वहीं, चांदी की कीमत 8,040 रुपये लुढ़क कर 2.4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के दो महीने से...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,840 रुपये टूटकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। वहीं, चांदी की कीमत 8,040 रुपये लुढ़क कर 2.4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के दो महीने से अधिक के निचले स्तर पर रही। मुख्य रूप से डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं में बिकवाली हुई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर रही। बृहस्पतिवार को यह 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। चांदी में भी बड़ी गिरावट देखी गई और यह 8,040 रुपये टूटकर 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गयी। पिछले सत्र में यह 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी ने सात अप्रैल को भी इसी स्तर के आसपास कारोबार किया था। उस समय इसकी कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विश्लेषकों का कहना है कि सर्राफा बाजार दबाव में रहा क्योंकि निवेशकों ने डॉलर को प्राथमिकता दी। ऐसी संभावना है कि अमेरिका की प्रमुख ब्याज दर लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमत दबाव में रही क्योंकि डॉलर की मजबूती बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर डाल रही है।

डॉलर सूचकांक एक साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह हाल की गिरावट इस साल की शुरुआत में देखे गए रिकॉर्ड उच्च स्तर से एक बड़ा बदलाव है और सोना अब लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने की कीमत 60.70 डॉलर यानी 1.44 प्रतिशत टूटकर 4,148.45 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत 1.51 प्रतिशत टूटकर 64.73 डॉलर प्रति औंस रही। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार धारणा इस हफ्ते की शुरुआत में घोषित अमेरिका-ईरान शांति समझौते के अगले चरण को लेकर बनी अनिश्चितता से भी प्रभावित हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!