उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने तेज रफ्तार कार पीछा कर शराब की बरामद, 3 गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 04:21 PM

police chase a high speed car in northwest delhi and recover liquor 3 arrests

पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम में तेज रफ्तार कार का पीछाकर तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने भागने की कोशिश में पुलिस के एक वाहन को टक्कर भी मार दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क। पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम में तेज रफ्तार कार का पीछाकर तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने भागने की कोशिश में पुलिस के एक वाहन को टक्कर भी मार दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे हुई जब रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को देखा। पुलिस ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक मोहित, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत, संजीव और दीपक वाहन चोरी रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में गश्त कर रहे थे तभी उनकी नजर उस कार पर पड़ी। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जब टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, तो उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जानबूझकर एक सरकारी वाहन को टक्कर मार दी ताकि बचकर भाग सकें। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद पुलिस दल ने कार का पीछा किया और थोड़ी देर की मशक्कत के बाद उसे रोक लिया। 

अधिकारियों ने बताया कि नीरज, पिंटू और बृजेश नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर अवैध शराब की 17 पेटियां बरामद हुईं जिन्हें जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!