झारखंड के बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौ/त

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 04:47 PM

a tragic road accident in bokaro jharkhand an unknown vehicle hits a motorcycl

झारखंड के बोकारो जिले में एक अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्नी मोड़ के...

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में एक अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्नी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई।

उन्होंने बताया कि चारों मृतक इसी थाना क्षेत्र के अमाडीह गांव के रहने वाले थे। पिंड्राजोरा थाने के प्रभारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया, "राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।'' उन्होंने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण होने की आशंका है। मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!