मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुका पूर्व भारतीय बना MI का बल्लेबाजी कोच

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 10:53 AM

mumbai indians gets new batting coach robin uthappa appointed

मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2027 के सत्र के लिए शुक्रवार को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। उथप्पा 2007 में पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2027 के सत्र के लिए शुक्रवार को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। उथप्पा 2007 में पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 

यह 40 वर्षीय खिलाड़ी IPL के पहले सत्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था। मुंबई इंडियंस ने एक्स पर पोस्ट किया, ''हमारे पहले सत्र का हिस्सा बनने से लेकर अब अपार अनुभव के साथ वापसी करने तक, रोबिन खेल की गहरी समझ, बेहतरीन संवाद क्षमता और युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने की स्पष्टता के साथ टीम से जुड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस में आपका फिर से स्वागत है रोबिन।' 

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ-साथ फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से भी नाता तोड़ दिया था। फ्रेंचाइजी ने पिछले हफ्ते अपने बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को मुख्य कोच के रूप में पदोन्नत किया, जिन्होंने माहेला जयवर्धने की जगह ली। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!