आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, तुरंत कर लें ये काम, वरना जेब पर पड़ेगा असर

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 11:49 PM

aadhaar became expensive now 75 instead of 50 service at home 700 rupee

UIDAI ने आधार अपडेट सर्विस के चार्ज बढ़ा दिए हैं, जिससे हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए अब पहले से ज्यादा खर्च करना होगा। नए चार्ज 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गए हैं और यह 30 सितंबर 2028 तक जारी रहेंगे। साथ ही, UIDAI ने 2028 से 2031 तक के लिए भी नए शुल्क तय...

नेशनल डेस्क: UIDAI ने आधार अपडेट सर्विस के चार्ज बढ़ा दिए हैं, जिससे हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए अब पहले से ज्यादा खर्च करना होगा। नए चार्ज 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गए हैं और यह 30 सितंबर 2028 तक जारी रहेंगे। साथ ही, UIDAI ने 2028 से 2031 तक के लिए भी नए शुल्क तय कर दिए हैं।

आधार अपडेट रहना क्यों जरूरी?

आज बैंकिंग, स्कॉलरशिप, पेंशन, सब्सिडी या किसी भी सरकारी-प्राइवेट सुविधा का फायदा उठाने के लिए आधार अपडेट होना अनिवार्य है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आने वाले सालों में इसके लिए कितना खर्च आएगा और किसे मुफ्त सुविधा मिलेगी।

कितना बढ़ गया चार्ज?

  • जो सर्विस पहले ₹50 में मिलती थी, अब उसके लिए ₹75 देने होंगे।
  • ₹100 वाली सर्विस अब ₹125 में मिलेगी।
  • ₹75 वाली सर्विस का शुल्क बढ़कर ₹90 हो गया है।
  • कुछ सर्विसेज, जो अभी ₹125 की हैं, वे 1 अक्टूबर 2028 से ₹150 की हो जाएंगी।

बच्चों को मिली बड़ी राहत

  • 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र में एक बार बायोमेट्रिक अपडेट फ्री होगा।
  • 7 से 15 साल तक UIDAI ने 30 सितंबर 2026 तक चार्ज पूरी तरह माफ कर दिए हैं।

डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, मोबाइल, ईमेल, जन्मतिथि, जेंडर)

  • अगर इसे बायोमेट्रिक अपडेट के साथ कराते हैं तो कोई चार्ज नहीं।
  • लेकिन सिर्फ डेमोग्राफिक अपडेट कराने पर अब ₹75 लगेंगे (पहले ₹50)।

डॉक्युमेंट अपडेट का नया नियम

  • 14 जून 2026 तक myAadhaar पोर्टल से अपडेट फ्री रहेगा।
  • आधार सेंटर पर जाकर डॉक्युमेंट अपडेट कराने पर अब ₹75 शुल्क लगेगा।

घर पर सर्विस के भारी चार्ज

  • अधिकारी को घर बुलाकर आधार अपडेट कराने पर अब ₹700 (GST सहित) देने होंगे।
  • उसी पते पर हर अतिरिक्त सदस्य के लिए ₹350 का शुल्क लगेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!